फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and son murdered in Mansa of Punjab

वारदात: मानसा के गांव मूसेवाला में मां-बेटे का कत्ल, पठानकोट में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Thu, 06 Jan 2022 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 06:18 PM IST
सार

पंजाब के मानसा जिले में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पठानकोट के गांव छन्नी-बेली के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Mother and son murdered in Mansa of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसा जिले के गांव मूसेवाला में बदमाशों ने मां-बेटे की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव मूसेवाला के नौजवान जगसीर सिंह (35) और उसकी मां जसविंदर कौर (65) पत्नी निवासी मूसा मानसा का अज्ञात आरोपियों ने कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन


वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर पुलिस की प्राथमिक जांच में बताया गया कि मामला लूटपाट या पुरानी रंजिश का लगता है, क्योंकि इनका कुछ जमीन का झगड़ा भी चल रहा है। डीएसपी गोबिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


पठानकोट: छन्नी बेली के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव छन्नी-बेली के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मामले की जांच में थाना डमटाल की पुलिस जुटी है। थाना डमटाल के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस ने बताया कि पुलिस को रोड किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि खूबसूरत होटल के बिल्कुल सामने सड़क किनारे खून ने लथपथ शव पड़ा था। शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। लेकिन मृतक की जेब से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। जांच में पाया गया कि इसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। पहचान के लिए शव को नूरपुर के शवगृह में 72 घंटे तक रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed