जन्म देने वाली ने दिया जहर, खुद भी जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटे ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में किरायेदार की धमकियों को कारण बताया है। ये सनसनीखेज घटना पंजाब के गुरदासपुर की है।
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के मकान में किराए पर रह रही महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हयातनगर कालोनी में स्थित एक घर में एक महिला और उसके बेटे का शव पड़ा हुआ है। जब पुलिस कर्मचारियाें मृतका बलविंद्र कौर के घर में प्रवेश किया तो बलविंद्र कौर और उनका बेटा जसपाल मृत पड़े थे। बलविंद्र कौर के पति गुरदीप सिंह की पहले ही मौत हो गई थी।
किराएदार महिला की धमकियों को बताया कारण
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में बलव्रिंद ने लिखा था कि रेणू पत्नी किरपाल निवासी हयात नगर ने उनके घर में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। रेणू का पति विदेश में नौकरी करता है। एक साल पहले बलविंद्र अपने बेटे की शिक्षा के लिए अंबाला चली गईं।
25 मार्च को वापस आने पर उन्होंने रेणू से कमरा खाली करने को कहा लेकिन रेणू ने मकान खाली करने की बजाय उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसी बीच उनके रिश्तेदार जो गांव भैनी मीयां खान में रहते हैं उन्होंने भी मकान छोड़ने के लिए उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं। इस बात से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद रेणू, उसके कुछ रिश्तेदारों और मृतका के रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर रेणू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।