फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and son arrested with heroin in Sirsa

दिल्ली से हेरोइन खरीदकर लाए मां-बेटे, नाके पर पुलिस ने रोका तो कार से कुचलने की कोशिश

Wed, 19 Feb 2020 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested with heroin in Sirsa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सीआईए टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार मां-बेटे को करीब दस लाख रुपये की 105 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हन्नी उर्फ गेज्जू व उसकी मां कमलेश निवासी कीर्तिनगर सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हन्नी को दो दिन के पुलिस रिमांड व महिला को जेल भेज दिया। दोनों मां बेटा शहर के एक पूर्व पार्षद की बहन व भांजा है।

विज्ञापन


सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नाकाबंदी डिंग मोड़ क्षेत्र में मौजूद थी। सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि कमलेश व उसका लड़का हन्नी उर्फ गेज्जू निवासी कीर्ति नगर सिरसा दोनों दिल्ली से चिट्टा लेने गए हुए हैं। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद कार में दिल्ली से चिट्टा लेकर आने वाले हैं। थोड़ी देर बाद एक सफेद रंग की कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। सीआईए टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने अपनी कार से सीआईए टीम को कुचलने की कोशिश की लेकिन सीआईए पुलिस टीम ने रोड से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार तस्करों ने अपनी कार पुलिस की पीसीआर गाड़ी में ठोक दी जिससे पीसीआर चालक को चोट लग गई। फिर आरोपियों ने गाड़ी बैक करके वापस फतेहाबाद की तरफ गाड़ी भगा दी लेकिन सीआईए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गाड़ी से तस्करों का पीछा किया और पतली डाबर मोड़ पर तस्करों की कार घेरकर आरोपी महिला तस्कर व उसके लड़के को कार सहित काबू कर लिया। 

सीआईए टीम ने मौका पर डीएसपी सिरसा दिनेश यादव की हाजिरी में आरोपियों की व कार की तलाशी ली तो उनके कब्जा से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पड़ताल में सामने आया है कि दोनों मां बेटा के खिलाफ पहले भी तीन मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पंजाब के सरदूलगढ़, मानसा व शहर थाना सिरसा में दर्ज है।

दो साल पहले भी हुई थी गिरफ्तार
कीर्तिनगर की रहने वाले महिला कमलेश डिपू चलाती है। कमलेश का भाई शहर का पूर्व पार्षद है और शहर के एक बड़े राजनेता का खास है। दोनों मां बेटा दो साल पहले भी शहर में हेरोइन बेचते हुए पकड़े गए थे। तब भी उन पर केस दर्ज हुआ था। दोनों पर ये चौथा केस दर्ज है। सीआईए के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि दोनों ने शहर में ही हेरोइन सप्लाई करनी थी। हन्नी अपनी मां को तस्करी के इस धंधे में इसलिए साथ रखता था ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।

17 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीन काबू
ऐलनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस की महिला सहायक उप निरीक्षक सुनीता देवी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नमस्ते चौक ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। शक के बिनाह पर उक्त महिला को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

पुलिस ने 14 महीने में 1245 तस्कर भेजे जेल
एसपी अरूण सिंह के कार्यकाल में सिरसा पुलिस ने 14 महीने में 785 केस दर्ज किए है। करीब 1245 तस्कर पकड़े है। साढ़े नौ किलो हेरोइन, 25.47 क्विंटल चूरापोस्त, 39 किलोग्राम अफीम, 4 लाख 53 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed