फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mother and daughter killed in road accident in Batala of Punjab

बटाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर मां और मासूम बेटी की मौत, बेटा और पति बाल-बाल बचे

Sun, 18 Sep 2022 05:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 05:53 PM IST
सार

जांच अधिकारी बचित्तर सिंह ने बताया कि मनजीत कौर औैर उसकी बेटी जसप्रीत कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं थाना किला लाल सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother and daughter killed in road accident in Batala of Punjab
मृतक मनजीत कौर और अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में अड्डा धर्मकोट बग्गा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और दो साल की बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों मां और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार पति और छह वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए। मृतक महिला की पहचान मनजीत कौर पत्नी हरजोत सिंह (30) निवासी गांव बिजलीवाल और बेटी जसप्रीत कौर (2) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वहीं इस हादसे के बाद बटाला के सिविल अस्पताल में मृतका के ससुराल पक्ष और मायका पक्ष के बीच झगड़ा हो गया और एक-दूसरे से गाली गलौज भी हुई। मायका पक्ष का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं है, बल्कि यह हादसा बनाया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा रविवार देर रात का है।
विज्ञापन

 
पति हरजोत सिंह निवासी गांव बिजलीवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी मनजीत कौर, बेटे अंशप्रीत और बेटी जसप्रीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के गांव धीर जा रहे थे। जब वह अड्डा धर्मकोट बग्गा के पास पहुंचे तो पीछे डेरा बाबा नानक की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी मनजीत कौर और बेटी जसप्रीत कौर ट्रक के नीचे आ गईं और दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह और उसका बेटा अंशप्रीत सिंह बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जांच अधिकारी बचित्तर सिंह ने बताया कि मनजीत कौर औैर उसकी बेटी जसप्रीत कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं थाना किला लाल सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed