{"_id":"5b7d957342c792462d1341d6","slug":"mother-and-child-died-due-to-electric-current-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः करंट लगने से तड़प रहा था मासूम, बचाने गई मां और हो गया बड़ा हादसा, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपतः करंट लगने से तड़प रहा था मासूम, बचाने गई मां और हो गया बड़ा हादसा, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पानीपत में करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यहां के बस स्टैंड के पीछे सुखदेव नगर में बारिश में बुधवार को नंगे तार के दीवार से टकराने पर घर में करंट फैल गया। इससे मां-बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार ने इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है। विक्की का सुखदेव नगर में बस स्टैंड के पीछे मकान है। वह संजय चौक पर साइकिल रिपेयरिंग का काम करता है।
विक्की अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता है, जबकि पिता हुकम सिंह और मां रानी नीचे रहते हैं। बुधवार सुबह विक्की दुकान पर चला गया था। बेटी 10वीं कक्षा में है, वह भी स्कूल चली गई थी। 12 साल के बेटे मन्नू ने छुट्टी कर ली थी। इसलिए वो अपनी मां सीमा के साथ घर ही था। सुबह साढ़े 11 बजे तेज बारिश हो रही थी। सीमा किचन में खाना बना रही थी। उसके साथ बेटा मन्नू भी था।
अचानक मन्नू को करंट लगा। बताया जा रहा है कि मां सीमा ने बचाने के लिए बेटे को पकड़ लिया, इसी दौरान उसको भी तेज करंट लगा। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसी अशोक दो तीन लड़कों के साथ पहुंचा। उसने देखा कि मां बेटा करंट की चपेट में थे। उसने तुरंत घर का तार हटा दिया और शोर मचाकर लोगों की इसकी सूचना दी। पड़ोसी मां-बेटे को दो निजी अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन दोनों के शवों को घर ले आए। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। इस बारे में बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने कहा कि उन्हें इस हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।