{"_id":"1ba2be35f41a1f753dafd05f5c547cd6","slug":"mother-and-2-daughter-hit-by-train-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से 2 बेटियों समेत मां की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से 2 बेटियों समेत मां की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल(हरियाणा)
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से जा रही किशनगंज सवारी गाड़ी की चपेट में आने से मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। मामला हरियाणा के बावल का है।
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के निकट बृहस्पतिवार सायं लगभग छह बजे अलवर से रेवाड़ी की ओर तेज गति से जा रही किशनगंज सवारी गाड़ी की चपेट में आने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे जीआरपी जवानों ने शवों को कब्जे में लेकर बावल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा। दुर्घटना की सूचना पाकर दल-बल सहित रेवाड़ी से जीआरपी के सब इंस्पेक्टर देशराज मौके पहुंचे तथा जायजा लिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान बावल क्षेत्र के गांव किशनपुरा निवासी अजय कुमार की पत्नी सीमा (25) और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है। बेटियों में उम्र करीब चार वर्ष और पांच वर्ष बताई जा रही है। मृतका अपनी दोनों बेटियों के साथ कहीं जा रही थी।
विज्ञापन
मृतका का मायका राजस्थान के जिला अलवर की तहसील कोटकासिम के गांव बडसरा है। उसके परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
महिला अपनी बेटियों के साथ कहां से आई थी और कहां जा रही थी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।