{"_id":"56e6bde14f1c1bd14a8b471a","slug":"most-wanted-rajan-bhatti-most-wanted-rajan-bhatti-rajan-bhatti-judicial-in-custody-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड राजन भट्टी न्यायिक हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोस्ट वांटेड राजन भट्टी न्यायिक हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल अक्तूबर में जिला अदालत में पेशी के दौरान कांस्टेबल को चकमा देकर फरार होने और डीएसपी पर गोली चलाने वाले मोस्ट वांटेड अपराधी राजन भट्टी (राजबीर सिंह) को पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को सिविल जज सुखदा प्रीतम की अदालत में पेश किया।
ऑपरेशन सेल ने दो दिन पहले उसे पेशी के दौरान कोर्ट से फरार होने के मामले में रिमांड पर लिया था। सोमवार को ऑपरेशन सेल ने अदालत से राजन भट्टी को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। इस पर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।
बता दें कि इससे पहले पुलिस उसे डीएसपी पर गोली चलाने के मामले में 5 दिन के रिमांड पर ले चुकी है। उससे पुलिस ने दो रिवाल्वर और कुछ कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद उसे जिला अदालत से फरार होने के मामले में रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
इसमें पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया। पिछले साल 13 अक्तूबर को भट्टी जिला अदालत में पेशी के दौरान कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में उसे बक्शीखाने से पेशी पर लाए कांस्टेबल हरबंस लाल के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। राजन भट्टी को 8 मार्च को ही ऑपरेशन सेल ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। उसके साथ पुलिस ने उसके साथी जगरूप सिंह को भी दबोचा था।