{"_id":"a8a3269480b8eabf5129822ec907a1a9","slug":"mortgage-alligation-on-husband-and-child-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के लालच में बेटे और पति बने जान के दुश्मन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के लालच में बेटे और पति बने जान के दुश्मन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
शांति नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने पति और दो बेटों पर उसको कई दिन तक घर में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि उसके बच्चे प्रापर्टी के चक्कर में उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं।
बुजुर्ग महिला द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, लेकिन शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते हुए सिर्फ 10/51 का मामला दर्ज किया है।
जबकि महिला का आरोप है कि मारपीट में उसकी टांग और कमर की हड्डी तक टूट गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति व उसके दो बेटों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की व उसे पिछले सप्ताह से घर में ही बंधक बनाया हुआ था।
विज्ञापन
उसके परिवार वाले उसे बेहोशी के इंजेक्शन भी लगवाते रहे। शनिवार को उसकी बहन ने एक वकील व पुलिस की सहायता से उसे मुक्त तो करवा लिया, लेकिन पुलिस वालों ने न तो मेडिकल करवाया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एसआई जलदान सिंह ने कहा कि शनिवार को महिला को घर से ले आने के बाद उसके पति और बेटों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर गई थी।
महिला उस दिन अपनी बहन के पास सेकेतड़ी चली गई। महिला को सोमवार को बुलाया था वह नहीं आई। फिर मंगलवार आने के बाद उसका मेडिकल करवा कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद फिर कार्रवाई की जाएगी।