फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 700 AC stealing, three security guards detained

करोड़ों रुपये के 700 से अधिक एसी चोरी, तीन सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में

Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
More than 700 AC stealing, three security guards detained
चोरी - फोटो : Demo Pic
खरड़ स्थित एक नामी कंपनी के गोदाम से 700 एसी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई एसी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामले मेें कुछ सिक्योरिटी गार्ड को राउंड अप किया है। साथ ही अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्राइवा इंडिया इंटरप्राइजेज के ऑपरेशन मैनेजर राम प्रकाश ने पुलिस को चोरी की शिकायत देते बताया कि उनका घंड़ूआं के पास गोदाम है। जिसमें एसी, कूलर, पंखे व अन्य सामान रखा हुआ था। कंपनी अपना गोदाम चालाकी गांव में शिफ्ट कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि गोदाम से 761 के करीब एसी गायब थे। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की। लेकिन वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। राम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी कंपनी के गोदाम से सामान चोरी हुआ है। जब इस संबंधी मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलविंदर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने धारा 457 व 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तीन सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने गोदाम के तीन सिक्योरिटी गार्डों को अपने कब्जे में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हैरानी की बात है कि किसी को पता ही नहीं चला कि गोदाम से 761 एसी चोरी हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए
घटना के बाद जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो सामने आया कि गोदाम में लगे दो सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे। ये दोनों कैमरे एंट्री व एग्जिट प्वाइट वाले थे। वहीं, अब इलाके में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है ताकि इस केस से पर्दा उठाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed