फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestion case, marpeet case, suicide news, lady suicide, crime, molestion, punjab abohar

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पीटा, महिला ने फंदा लगाया

Fri, 08 Apr 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Fri, 08 Apr 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
molestion case, marpeet case, suicide news, lady suicide, crime, molestion, punjab abohar
सुसाइड - फोटो : demo pic
छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने बीच सड़क पीटा। शिकायत करने घर गई तो परिजनों ने भी पीटा। आहत महिला ने फंदा लगा लिया। घटना पंजाब के अबोहर की है। पंजपीर नगर निवासी एक महिला ने अपने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पंजपीर नगर निवासी मृतका कंचन रानी पत्नी सोनू की बहन ममता ने बताया कि गत दिवस वह तथा उसकी बहन पंजपीर दरगाह पर जा रहे थे तो रास्ते में पड़ोस के ही एक युवक ने कंचन से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उक्त युवक ने कंचन को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सांय के समय जब कंचन इसकी शिकायत करने युवक के घर गई तो युवक के परिजनों ने भी उससे बुरी तरह से मारपीट की। उन्होंने इस बात की शिकायत थाना नंबर एक की पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का आरोप, उधार दिए पैसे मांगे थे, मारपीट की

molestion case, marpeet case, suicide news, lady suicide, crime, molestion, punjab abohar
तनाव - फोटो : getty images
ममता ने बताया कि कंचन आज सुबह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटी और बाहर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और खुद कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। एएसआई रमेश चंद्र ने समिति की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

इधर मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंचन ने युवक व उसके परिजनों द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर इस घटना को अंजाम दिया है इसलिए उक्त युवक व उसके परिजनों को काबू कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर इसी मामले में उपचाराधीन घायल युवक छिंदा पुत्र श्यामलाल निवासी पंजपीर नगर ने बताया कि उसने कंचन से करीब 10 हजार रुपये उधार लेने थे। गत दिवस जब वह कंचन के जीजा अंजनी की दुकान पर उक्त रुपये मांगने गया तो कंचन व उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed