{"_id":"b0c7ba1c21d76da9f318ae45785d8f15","slug":"molesting-to-girls-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के ने ऐसे शादी का प्रपोजल दिया कि थाने पहुंचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़के ने ऐसे शादी का प्रपोजल दिया कि थाने पहुंचा परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Feb 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब युवती ने शादी का आफर नहीं माना तो युवक उत्तराखंड से आ धमका और उसने युवती के घर में घुस कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
युवती के अनुसार युवक उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे धमकाते हुए उसके साथ छेड़छाड भी की।
सेक्टर-39 पुलिस ने युवती की शिकायत पर रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-41 निवासी 22 वर्षीय युवती कुछ महीने पहले अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने के लिए गई थी।
इस दौरान युवती की दादी वहां पर लापता हो गई। तब वहां पर हेयर ड्रैसर की दुकान में काम करने वाले गिरीश गुप्ता ने उसकी दादी को ढूंढने में मदद की थी। इस दौरान युवती ने गिरिश को अपना मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ वापस लौट आई, लेकिन उस समय के बाद से गिरीश उसके संपर्क में था। दोनों में बातें होती रही, लेकिन कुछ समय बाद गिरिश युवती को फोन पर उससे शादी करने के लिए धमकाने लगा।
विज्ञापन
युवती शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। युवती के मना करने पर गुस्से में गिरीश हरिद्वार से चंडीगढ़ आ पहुंचा। यहां पहुंच कर उसे धमकाते हुए जबरन शादी के लिए तैयार होने की बात कह कर उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गया।
युवती के परिजनों ने इस शिकायत पुलिस को दी हैं।