फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with young girl in kapurthala by sub inspector

नशे में थानेदार युवती से कुछ ऐसा कर गया कि...सस्पेंड

Thu, 04 Jun 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला(पंजाब) Updated Thu, 04 Jun 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
molestation with young girl in kapurthala by sub inspector

पंजाब पुलिस का एक एडिशनल एसएचओ नशे की हालत में युवती के साथ कुछ ऐसा कर गया कि उसे सस्पेंड कर दिया गया। मामला, पंजाब के कपूरथला शहर का है। यहां थाना सिटी के एडिशनल एसएचओ ने नशे की हालत में सरेआम युवती के भाई, चाची व दादी के सामने छेड़छाड़ कर दी।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने तुरंत एसआई की निजी कार को घेर लिया। पीड़ित ने थाना सिटी को आरोपी एसआई के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत दी है। एसएसपी ने आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात दस बजे जलौखाना चौक स्थित आइसक्रीम पार्लर पर एक युवती अपने भाई, चाची व दादी के साथ सैर करते हुए आइसक्रीम खाने आई थी। वह अपने परिजनों के साथ आइसक्रीम का लुत्फ उठा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक कार पार्लर के सामने आकर रुकी। उसमें थाना सिटी के एडीशनल एसएचओ सबइंस्पेक्टर दर्शन सिंह सवार थे। सबइंस्पेक्टर ने आते ही युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती व उसके परिजनों के अनुसार एसआई नशे में धुत था और उसने पुलिस की वर्दी भी पहनी हुई थी।

आरोपी सस्पेंड, सीएम बादल ने निष्पक्ष जांच की बात कही

molestation with young girl in kapurthala by sub inspector

युवती से छेड़छाड़ करते ही उसके भाई, चाची व दादी ने एसआई को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया। इस पर उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए झूठा केस डालने की धमकी दे डाली। इस पर युवती के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इतने में आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और एसआई को घेर लिया। इसी बीच मौका पाकर एसआई दर्शन सिंह कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ एसआई की करतूत की शिकायत करने के लिए थाना सिटी में शिकायत दी है।

थाना सिटी के एसएचओ अश्विनी कुमार ने कहा कि युवती की शिकायत मिल गई है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है। बुधवार को सीएम प्रकाश सिंह बादल को कपूरथला प्रवास के दौरान एसआई की करतूत के बारे में बताया गया तो उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।

आशीष चौधरी, एसएसपी कपूरथला ने बताया कि युवती से छेड़खानी करने वाले एसआई दर्शन सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अगर एसआई आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed