{"_id":"ed51bd5a5098264a7707b76c8eac20eb","slug":"molestation-with-woman-by-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो ड्राइवर की पत्नी से पुलिस वाले ने की बदसलुकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो ड्राइवर की पत्नी से पुलिस वाले ने की बदसलुकी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ तथा मारपीट करने के आरोपों के पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिसकर्मी खरड़ में तैनात है। वह जीरकपुर में रहता है।
विज्ञापन
गांव भांखरपुर निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह पत्नी को दवा दिलाकर चंडीगढ़ से अपने ऑटो से वापस आ रहा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से पुलिस कर्मी महिंदर सिंह भी ऑटो में बैठ गया। जीरकपुर में यात्रियों को उतरने के बाद वह पत्नी के साथ वहां जूस पीने लगा। इस बीच वहां खड़ा महिंदर सिंह उनकी पत्नी को गलत निगाह से देख रहा था।
विज्ञापन
जब उसको समझाया, तो वह हाथापाई पर उतर आया। पुलिस कर्मी ने पत्नी से मारपीट करते हुए बदसलूकी की। शोर होने पर वहां लोग इकट्ठे हो गए। तभी पुलिस कर्मी भाग गया।
दूसरी ओर पुलिस कर्मी महिंदर सिंह ने कहा है कि उसने महिला से कोई बदसलूकी नहीं की है। बल्कि महिला के पति उससे ऑटो का अधिक किराया मांग रहा था, जिसका उसने विरोध किया गया।
इसी बात पर झगड़ा हुआ। उसने आरोप लगाया कि जगतार सिंह ने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।