शर्मनाक! शिक्षक ने बहाने से छात्रा को कमरे में बुलाया और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत देखिए। उसने 8वीं की छात्रा को बहाने से कमरे में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें। मामला हरियाणा में कैथल जिले के ढांड का है। गांव टीक के सरकारी स्कूल में हुई इस शर्मनाक करतूत का पता चलते ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक पूरे स्कूल स्टाफ को बंधक बनाए रखा।
मामला गर्माने पर स्कूल इंचार्ज रणदीप सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पर डिप्टी डीईओ उर्मिला व डीएसपी टेकनराज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
करीब दो घंटे तक मामले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन छात्राओं के अभिभावक पुलिस कार्रवाई पर अड़े रहे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि 18 अगस्त को स्कूल में डीपी के पद पर कार्यरत राजकुमार ने आठवीं कक्षा की दो छात्राओं को सफाई के बहाने कमरे में बुलाया।
इनमें से एक छात्रा को झाडू लेने के लिए बाहर भेज दिया तथा दूसरी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। थोड़ी देर में दूसरी लड़की कमरे में आ गई। उसे देख अध्यापक गुस्सा हो गया और छेड़छाड़ की बात किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा। छात्राओं ने पूरे घटनाक्रम को कक्षा इंचार्ज को बताया कि उन्होंने भी मामले को दबाने का प्रयास किया।
अध्यापक-अध्यापिकाओं को कमरे में बंद कर रखा
छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाकर अभिभावकों को सारी बात बताई। ग्रामीणों ने अध्यापक पर कार्रवाई नहीं होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी। वीरवार को जब पंचायत में मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने आरोपी अध्यापक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कमरे में बनाया बंधक
आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरवार को हंगामे के बीच दो घंटे तक अध्यापक-अध्यापिकाओं को कमरे में बंद कर रखा। उन्हें पुलिस आने पर ही बाहर निकाला गया। आरोपी अध्यापक को कार्रवाई के लिए नहीं ले जाने तक ग्रामीण वहीं डटे रहे। कमरे में बंद आठ महिला अध्यापक करीब दो घंटे तक सहमी रहीं। बाद में भारी पुलिस बल आने पर मामला शांत हुआ। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर डीपी राजकुमार के खिलाफ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच रही है।
अध्यापक ने खेलों में गांव का नाम रोशन कराया : सरपंच प्रतिनिधि
गांव टीक की महिला सरपंच के प्रतिनिधि नंद किशोर ने बताया कि पिछले पांच साल से डीपी राजकुमार इस स्कूल में कार्यरत हैं। इन्होंने स्कूल की छात्राओं का जिला स्तर व राज्य स्तर पर खेलों में सहयोग कर गांव का नाम रोशन कराया। पुलिस को मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए। गांव के लोग कमेटी बनाकर पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। छात्रा व अध्यापक दोनों में से किसी के साथ अन्याय नहीं न हो। पुलिस निष्पक्ष जांच करे।
उर्मिल रोहिला, जिला उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं कुछ लोग डीपी राजकुमार को भी सही बता रहे हैं। अध्यापकों व विद्यार्थियों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच में ही सच्चाई सामने आ सकेगी।