फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with sister, teenager brother commit suicide

बहन से युवक करता था छेड़छाड़, भाई ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 09 Oct 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Fri, 09 Oct 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
molestation with sister, teenager brother commit suicide

बहन के साथ छेड़छाड़ और अश्लील शब्द लिखा हुआ पर्चा घर के बाहर चस्पा करने से आहत किशोर ने जान दे दी। मामला चरखी दादरी के गांव लोहरवाड़ा का है। घटना में पंचायत स्तर पर समझौते के बाद भी आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इससे किशोर मानसिक तनाव में था और ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव लोहरवाड़ा निवासी एक किशोर की बहन को लंबे समय से गांव का ही एक दबंग युवक सोनू छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं युवती के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच पर कई बार इसे लेकर कहासुनी भी हुई। इसके बाद तो आरोपी युवक का दुस्साहस और बढ़ गया था। परिजनों ने बताया कि सोनू ने लड़की के खिलाफ अश्लील शब्द लिखकर उनके घर के बाहर पर्चा भी चस्पा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह परिजनों ने जब इसे देखा तो आरोपी युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मिल बैठकर मामला सुलझाने का प्रयास किया।

इस दौरान पर्चा चिपकाने के संबंध में सोनू के खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं मिलने पर मामला ढीला पड़ गया। इसके बाद भी आरोपी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया।

मां कमरे में गई तो लड़का फंदे पर लटका हुआ मिला

molestation with sister, teenager brother commit suicide

इस बर हरकतों के बाद लड़की के परिजन पुलिस में शिकायत करना चाहते थे। आरोपी युवक के खिलाफ सबूत न होने और ग्राम स्तर पर माफीनामे के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपी की हरकतें बढ़ने के बाद लड़की के परिजनों ने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।

बताया जा रहा है कि छह अक्तूबर को आरोपी सोनू ने दोबारा उनके घर के बाहर आकर मेन गेट पर अश्लील शब्द लिखा पर्चा चस्पा दिया और सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।

पंचायत में माफी मांगी, फिर दी धमकी
बुधवार को ग्रामीणों ने एक पंचायत का आयोजन किया। फुटेज दिखाने पर आरोपी पक्ष ने ग्रामीणों के सामने तो माफी मांग ली लेकिन बाद में उन्होंने लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद से ही किशोर मानसिक रूप से परेशान था।

इससे आहत किशोर ने बृहस्पतिवार सुबह अपने ही घर के कमरे में फंदा लाकर जान दे दी। जब मां उसके कमरे में गई तो लड़का फंदे पर लटका हुआ मिला। किशोर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर का इकलौता चिराग भी दबंगई के चलते साथ छोड़ गया।  

जयसिंह, सदर थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी युवक सोनू, उसके पिता रामभगत और मां संतरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed