फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with model, haryana's boxer beaten

मुंबई में ब्यूटी क्वीन ने पीटा हरियाणा के बॉक्सर को?

Tue, 27 Oct 2015 12:41 PM IST
एजेंसी/अमरउजाला, रोहतक,मुंबई
एजेंसी/अमरउजाला, रोहतक,मुंबई Updated Tue, 27 Oct 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
molestation with model, haryana's boxer beaten

अश्लील टिप्पणी करने वाले हरियाणा के दो बॉक्सरों को एक मॉडल ने अच्छा सबक सिखाया। नॉर्थ इंडिया टीन क्वीन का खिताब जीत चुकी और उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन में नजर आ चुकी मॉडल पूर्णिमा ने ऑटो रिक्शा से भाग रहे दिनेश यादव और अमित यादव का दूसरे ऑटो रिक्शा से पीछा किया।

विज्ञापन


इस दौरान नाकेबंदी के चलते पुलिस ने रोहतक के दिनेश को तो गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अमित भागने में कामयाब रहा। बांद्रा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर रामचंद्र धवले ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बॉक्सरों ने 26 वर्षीय मॉडल को कॉल गर्ल समझकर भद्दी टिप्पणी की और उससे एक रात का रेट पूछा।
विज्ञापन


इतना सुनते ही मॉडल ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की धमकी दी। फिर भी वे  दोनों नहीं माने। पूर्णिमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग आए लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बॉक्सर ऑटो रिक्शा से जाने लगे। मॉडल ने भी दूसरे ऑटो में बैठकर उनका पीछा किया और पुलिस को उनके बारे में सूचना दे दी। इस दौरान नाकाबंदी पर लगी पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अमित भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एक आरोपी बॉक्सर गिरफ्तार, दूसरा फरार

molestation with model, haryana's boxer beaten

पूछताछ में म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली जम्मू निवासी पूर्णिमा ने पुलिस को बताया कि वह रात साढ़े दस बजे जॉगिंग के बाद बांद्रा के गार्डन में बेंच पर बैठकर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी।

तभी एक लड़का उसके पास आया और बात करने की कोशिश करने लगा। थोड़ी देर बाद दूसरा लड़का भी वहां आ गया और उसके करीब बेंच पर बैठ गया। उस लड़के ने पता नहीं उसे क्या समझा, पूछने लगा कि एक रात के कितने पैसे लेगी। इतना सुनते ही वह चिल्लाने लगी। उस समय वहां दस से पंद्रह लोग थे लेकिन कोई मदद को नहीं आया।

पूर्णिमा ने कहा, फिर मैंने हिम्मत से काम लिया और उन्हें पकड़ने की ठान ली।  आरोपियों पर  धारा 509 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिनेश को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। धवले ने कहा कि दिनेश से मिली जानकारी के आधार पर अमित को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed