{"_id":"d5b2ca82c187e08f2ee1ede6e9d94092","slug":"molestation-with-lady-case-lady-was-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में थी पुलिस को कॉल कर शिकायत देने वाली युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में थी पुलिस को कॉल कर शिकायत देने वाली युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Feb 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़छाड़ की वीरवार देर रात एक होटल से आई कॉल के बाद पुलिस वहां पहुंची तो युवती को ही नशे में पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवती जिस युवक पर जबरदस्ती करने का आरोप लगा रही थी, वह उसी के साथ होटल आई थी। सेक्टर-22 स्थित पुलिस चौकी प्रभारी राम रत्न ने बताया कि युवक झगड़ा होने पर युवती को छोड़ कर चला गया था।
युवती घर का पता बता पाने की हालत में नहीं थी। सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद युवती को रातभर वुमन सेल में रखा गया।
सुबह उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। पिछले साल दिसंबर में सेक्टर-9 के डिस्कोथेक के बाहर मिली नशे में धुत्त युवती को उठा कर पुलिस वाले थाने ले गए थे और उसे रात भर थाने में रखा था।
विज्ञापन
मामले के तूल पकड़ने पर जांच अधिकारी रमेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था।