{"_id":"f5fd4559b92cd9b019e10cddd53208ad","slug":"molestation-with-lady-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने ऑटो में महिला को पकड़ा और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने ऑटो में महिला को पकड़ा और...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 23 में दवाई लेने जा रही महिला के साथ नशे में धुत युवक ने मंगलवार की रात चलती ऑटो में छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर ऑटो चालक ने युवक को पकड़कर लिया और महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सेक्टर 39 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनचले युवक जगदीश के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 38 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह सेक्टर 23 में दवाई लेने के लिए ऑटो से जा रही थी।
बतरा चौक के पास ऑटो में सवार युवक उससे शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मनचले युवक ने उसकी पिटाई कर दी।
ऑटो चालक ने तुरंत बतरा चौक पर ऑटो रोका और पकड़े गए युवक जगदीश को पुलिस के हवाले कर दिया।