फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with girl by school bus driver

स्कूल ड्राइवर ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकत

Sun, 19 Jul 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 19 Jul 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
molestation with girl by school bus driver

एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर द्वारा तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इससे गुस्साए परिजन शनिवार को स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। मामला गोहाना(हरियाणा) का है। परिजन ने शहर के बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मांग की है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर बिचपड़ी निवासी बृजेंद्र को हिरासत में ले लिया। देर रात बच्ची की मां के बयान पर पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है उनकी तीन साल की बेटी प्रतिदिन की तरह स्कूल बस में ही आती-जाती है। शनिवार को जब वह घर आई तो उसने अपनी मां को बताया कि ड्राइवर अंकल ने उसे मुंह से काट लिया। मां ने देखा तो बच्ची के शरीर पर गहरा निशान था। यह देखकर परिजन भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात आठ बजे हुआ केस दर्ज
दोपहर से शाम तक पूरे मामले को लेकर हंगामा होता रहा। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके लिए लड़की की मां ने सिटी थाने में बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक बिजेंद्र को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ में बच्ची की मेडिकल का कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।


क्या कहते हैं स्कूल अधिकारी
स्कूल के पीआरओ मंजीत दहिया ने बताया कि यह ड्राइवर पांच साल से उनके स्कूल में कार्यरत है। आज तक उसकी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि अब एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। वहीं, प्राचार्य ने कहा कि पहले तो यह ड्राइवर किसी के साथ भी ऐसा नहीं कर सकता, अगर कुछ किया है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed