फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with constable daughter in tution teacher home

कांस्टेबल की बेटी को ट्यूशन पढ़ने बुलाया और भाई को सौंप दिया

Fri, 06 Nov 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 06 Nov 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
molestation with constable daughter in tution teacher home

युवती ने कांस्टेबल की नाबालिग बेटी को ट्यूटश पढ़ने के लिए बुलाया और भाई को सौंप कर चली गई। उसके बाद मौका पाते ही युवती के भाई ने छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोपी ने विरोध करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इस संबंध में महिला थाने में नाबालिग की मां की शिकायत पर कृपाल नगर निवासी ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती हेमा और उसके भाई दीपांशु के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के दादा ने बताया कि उनकी पौत्री दसवीं की छात्रा है। वह कृपालनगर में हेमा के पास ट्यूशन पढ़ती है। हेमा घर में ही ट्यूशन पढ़ाती है। 4 नवंबर को छात्रा ट्यूशन के लिए हेमा के घर गई। जैसे ही उनकी पौत्री घर पहुंची, हेमा थोड़ी देर में वापस आने का बहाना कर घर से बाहर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग पर जबरन भाई से संबंध रखने का बनाया दबाव

molestation with constable daughter in tution teacher home

इस बीच हेमा के भाई दीपांशु ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे छात्रा उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। इसके बाद सारे मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों बहन-भाई के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी।

दादा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पौत्री पर ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती अपने भाई से संबंध रखने का दबाव बना रही थी। पहले तो नाबालिग ने बात को टालने का प्रयास किया मगर छेड़छाड़ होने के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के पिता रोहतक में हेड कांस्टेबल हैं। फिलहाल वह पीएम सिक्योरिटी के चलते सोनीपत में तैनात हैं।

इधर, एकता कॉलोनी में छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
छेड़छाड़ का ऐसा ही एक मामला एकता कॉलोनी में सामने आया है। यहां आरोपियों ने पहले तो महिला के साथ छेड़खानी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में पीड़िता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed