{"_id":"5c619ed1bdec2273724c4dbf","slug":"molestation-with-a-woman-in-train-coming-sonipat-from-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल से सोनीपत आ रही युवती से ट्रेन में हुई छेड़छाड़, आगरा स्टेशन पर भाग निकाला आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपाल से सोनीपत आ रही युवती से ट्रेन में हुई छेड़छाड़, आगरा स्टेशन पर भाग निकाला आरोपी
Tue, 12 Feb 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
भोपाल से सोनीपत आ रही मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में युवती से एक युवक ने रातभर छेड़छाड़ की। युवक ने अपना मोबाइल नंबर देकर बातचीत के लिए दबाव बनाया। युवती के शोर मचाने पर यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। लेकिन टीटी को बुलाने के बाद युवक आगरा स्टेशन पर चमका देकर भाग निकला। युवती की शिकायत पर सोनीपत जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच भोपाल जीआरपी को भेजी है।
विज्ञापन
भोपाल निवासी 27 वर्षीय युवती ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सात फरवरी को वह भोपाल गई थी। 10 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से सोनीपत आ रही थी। आरोप है कि ट्रेन में उसके सामने वाली सीट पर बैठे युवक ने उसे घूरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परेशान होकर वह सीट पर लेटी तो युवक ने अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसके सिर के पास रख दिया। वह फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। जब वह सो गई तो युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर दूसरे यात्री एकत्रित हुए तो उसे पकड़ लिया। टीटी अनिल कुमार के सामने युवक ने अपनी पहचान राजेश सिंह के रूप में दी। सोनीपत जीआरपी थाने के प्रभारी अशोक लाकड़ा ने बताया कि युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए जीआरपी भोपाल को भेजी गई है।
विज्ञापन