{"_id":"5bba00d1867a5514c9742b83","slug":"molestation-with-a-girl-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, साथ ले जाकर दो युवकों ने की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, साथ ले जाकर दो युवकों ने की हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने एक युवती के साथ हैवानियत कर डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। मामला पंजाब के फिरोजपुर के थाना ममदोट का है। चंडीगढ़ में किसी कंपनी में कार्यरत एक लड़की के साथ दो व्यक्तियों ने दुराचार किया। आरोपियों ने पीड़िता को किसी अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह चंडीगढ़ में एक कंपनी नौकरी करती है। अपनी बुआ से मिलने ममदोट के एक गांव आई थी। बुआ घर पर नहीं थी। वह बुआ के घर से लौट रही थी। तभी गोलूका मोड़ के पास उसे जानने वाले कुलदीप सिंह व रमनदीप सिंह निवासी बस्ती केसर सिंह वाली मिले और उसे किसी अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन
उसके बाद दोनों आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ममदोट थाना के अंतर्गत एक गांव ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता का ममदोट के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन