फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with 8 years old girl, swimming coach arrests

स्वीमिंग पूल में बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला कोच गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 12 Jun 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jun 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
molestation with 8 years old girl, swimming coach arrests
molestation with child - फोटो : डेमो फोटो
स्वीमिंग पूल में रविवार रात आठ साल की मासूम से छेड़खानी करने वाले आरोपी कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चंडीगढ़ में सेक्टर-29 स्थित रेसा नामक स्वीमिंग पूल का है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। असल में कोच के पास न तो स्वीमिंग से जुड़ा कोई सर्टिफिकेट था, न ही उसने कोई प्रशिक्षण लिया था। जिस कोच पर भरोसा करके लोग अपने बच्चों को स्वीमिंग सीखने भेजते थे, वास्तव में उसे स्वीमिंग की बेसिक जानकारियां तक नहीं थी। ऐेसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर रेसा स्वीमिंग पूल एवं जिम में उसे बतौर कोच नियुक्त क्यों किया गया।
विज्ञापन


क्यों संचालकों ने नौनिहालों की जान खतरे में डाली। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि तैराकी की ट्रेनिंग दे रहा कोच खुद अनाड़ी था। वह बिना किसी प्रशिक्षण या सर्टिफिकेट के यहां जॉब कर रहा था। उसने अपना नाम यहां देवेश बताया था जबकि उसका असली नाम पिंकल सरोज (26) है और मूलरूप से अमेठी का रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूल की मालकिन बच्ची की मां पर बरसी
बच्ची ने आरोपी के उससे अश्लील छेड़छाड़ करने की बात पूल से बाहर निकलकर मां को बताई। लेकिन मां ने जब पूल की मालकिन को आरोपी की करतूत बारे में बताया तो वह उन्हीं पर बरस पड़ी। काफी देर तक स्वीमिंग पूल में हंगामा होता रहा। पुलिस की सूचना पर बाल सुरक्षा यूनिट की महिला कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की काउंसलिंग की। बच्ची के आरोपी कोच की करतूत बारे बताने पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed