{"_id":"ccb4c91bd5b75281fea25c6158d447ba","slug":"molestation-to-young-girl-attempt-to-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग युवती ने उठाया जानलेवा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से तंग युवती ने उठाया जानलेवा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से तंग आकर इंदिरा कॉलोनी निवासी एक 20 वर्षीय लड़की ने रविवार शाम को खुदकुशी की कोशिश की। लड़की को गंभीर हालत में उसके भाई ने मनीमाजरा अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि लड़की ने चंडीगढ़ पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन दे रखा है और इन दिनों वह उसी की तैयारी कर रही थी। अपने साथ हुई छेड़छाड़ के संदर्भ में भी लड़की ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस की पब्लिक विंडो पर शिकायत दी हुई थी, मगर कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
वहीं अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई ने बताया कि कॉलोनी के ही वीरू और उसके दोस्त आते-जाते उसकी बहन से छेड़छाड़ करते थे। उसने बताया कि उसकी बहन ने अभी कुछ दिन पहले ही छेड़छाड़ केबारे में उसे बताया था।
विज्ञापन
सत्संग के लिए जा रही थी तब भी की थी छेड़छानी
परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को जब लड़की सत्संग सुनने जा रही थी तो उन लड़कों ने फिर पीछा किया और कमेंट पास किए। इसके बाद से वह काफी परेशान थी। शाम को करीब 7:30 बजे बाथरूम में जाकर उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।
चीख सुनकर जब परिजन बाथरूम में गए तो उसका हाथ लहूलुहान था। परिजनों ने लड़की को तुरंत मनीमाजरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। आईटी पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने लड़की के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।