{"_id":"48b01a5576fa92a5ffbaf599caeb21ba","slug":"molestation-to-women-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और ग्राहक छेड़ने लगा महिला दुकानदार को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और ग्राहक छेड़ने लगा महिला दुकानदार को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Mar 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-36 पुलिस ने शनिवार को एक महिला दुकानदार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला की सेक्टर-47 में शाप है। पुलिस के अनुसार घटना पिछले दिनों की है, लेकिन तब से लेकर अब तक जांच चल रही थी।
आरोपियों में गौरव खन्ना, अमित गुप्ता और सुनील का नाम शामिल है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी दुकान में आए और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लग गए और उसके साथ छेड़छाड़ की।
फरार होते समय उसे धमकी भी दे गए। डीएसपी साउथ एसएस मलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।