{"_id":"43625b1b9a96f90a83c9188f538e2ff9","slug":"molestation-to-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लंबर बनकर घर में घुसा, महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लंबर बनकर घर में घुसा, महिला से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 में नल ठीक करने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हुआ और महिला को अकेली देखकर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने हाथापाई भी की और बाद में मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-पांच थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-10 के एक मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहने वाली महिला का पति अपने काम पर बद्दी गया था और महिला अकेली थी। ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक रहते हैं, लेकिन वे भी घटना के वक्त कहीं बाहर गए थे।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि एक व्यक्ति अचानक दूसरी मंजिल पर पहुंच गया और नल ठीक करने की बात कही। वह घर के अंदर दाखिल हुआ और एक कपड़ा मांगा। इसी बीच उसे आभास हुआ कि वह घर में अकेली है, तो अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन आरोपी धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी। सेक्टर-पांच थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।