{"_id":"57ed57a34f1c1b8167574f83","slug":"molestation-sukhna-lake-girl-molestation-crime-teasing-eve-teasing-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना लेक पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुखना लेक पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक पर घूमने आई युवती पर अभ्रद टिप्पणी करने और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर के गांव रामपुर निवासी दलजीत सिंह, पटियाला के गांव जलालपुर निवासी कुलजीत सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कांगड़ा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ सुखना लेक पर घूमने आई थी। इस दौरान सुखना लेक पर बोटिंग करने लगी। बोटिंग के दौरान तीन युवक उनके पास से गुजरे और उस पर अभद्र टिप्पणियां करने लगे।
पहले तो युवती ने उनको नजरअंदाज किया। लेकिन काफी देर तक जब युवक नहीं माने तो युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सुखना चौकी पुलिस बोटिंग एरिया के पास खड़ी हो गई और बोटिंग करके जैसे ही तीनों आरोपी कुलजीत, मनजिंदर और दलजीत सिंह बाहर आने लगे पुलिस ने उनको काबू़ कर लिया। जिसके बाद युवती की शिकायत पर सुखना पुलिस चौकी में तीनों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।