{"_id":"03176246dc8313f635e138bca1e16226","slug":"molestation-on-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी लेने गई 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी लेने गई 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Feb 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया में एक 12 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलोया निवासी 46 वर्षीय रंगा राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे बाजार में सब्जी लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान उक्त आरोपी उसे वहीं पास के जंगल में ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और उसने सारी बात अपने घर में बताई। इसके बाद मलोया पुलिस चौकी में सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रंगा को वहीं से धर दबोचा।
विज्ञापन