फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation in school, woman teacher attempt to commit suicide

स्कूल में छेड़छाड़ और प्रताड़ना से तंग महिला टीचर ने खाया जहर

Sun, 25 Oct 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कैथ्ाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, कैथ्ाल(हरियाणा) Updated Sun, 25 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
molestation in school, woman teacher attempt to commit suicide

एक अध्यापक की प्रताड़ना और छेड़छाड़ से तंग आकर महिला टीचर ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उनकी हालत की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला हरियाणा के कैथल जिले के सीवन गेट स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का है।

विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़ित टीचर को शाह अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। अध्यापिका के परिजनों का कहना है कि उसने एक सप्ताह पहले डीसी को शिकायत देकर आत्महत्या की अनुमति मांगी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर उसने शनिवार को ड्यूटी के दौरान ही जहर निगल लिया।
विज्ञापन


अध्यापिका के परिजनों ने पाठशाला में कार्यरत एक पुरुष अध्यापक पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा दूसरी महिला अध्यापिकाओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापिका कंचन मित्तल के पति अजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी जेबीटी टीचर के तौर पर विद्यालय में कार्यरत है। वहां कार्यरत एक अध्यापक उसकी पत्नी को कई साल से प्रताड़ित कर रहा है। जिसके डर की वजह से उसकी पत्नी दो साल तक छुट्टी पर रही है।

आरोपी अध्यापक स्कूल में उससे छेड़छाड़ करता तथा अपशब्द कहता। साथी महिला अध्यापिकाएं भी चुप्पी साधे हुए उसकी पत्नी की प्रताड़ना में शामिल रही हैं।

सुसाइड नोट लिखकर स्कूल में ही खाया जहर

molestation in school, woman teacher attempt to commit suicide

उसकी पत्नी ने इस बारे में कई बार शिकायतें कीं लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। पिछले सप्ताह भी छह पृष्ठ का पत्र लिखकर डीसी से आत्महत्या की अनुमति मांगी थी जिसे डीसी ने एसडीएम को रेफर कर दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। शनिवार को उसके पास 1:20 बजे फोन आया कि उसकी पत्नी ने कुछ खा लिया है। जिस पर उसने स्कूल में पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

बेटे से बात करने के लिए किया था फोन: अध्यापिका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फोन किया था कि एक बार उसके बेटे से बात करवा दो। उसने पूछा कि क्या हुआ? तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। स्कूल पहुंचकर देखा तो उसने कुछ खाया हुआ था।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही: डीसी केएम पांडुरंग की ओर से कंचन द्वारा दिए गए आत्महत्या की अनुमति के पत्र को एसडीएम को रेफर किया गया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस संवेदनशील मामले में कोई कदम न उठाना अपने आप में जांच का विषय है।

वीरेंद्र सिंह खर्ब, थाना शहर प्रभारी  ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। अब तक महिला अध्यापिका होश में नहीं आई है। होश में आने के बाद बयान लेने के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।

केएम पांडुरंग, डीसी, कैथल ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला अध्यापिका के परिजन मुझसे मिले थे। इस बारे में एसडीएम को जांच कर आदेश दिए थे। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। साथ ही महिला के परिजनों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था। शनिवार की घटना  के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मैं पता करवाऊंगा। जो भी दोषी होगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed