फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation case: Director and four others get summons

छेड़छाड़ मामले में निदेशक सहित चार को समन

Sat, 07 Dec 2013 07:15 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Dec 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
Molestation case: Director and four others get summons

जिला अदालत ने पंजाब सिंचाई विभाग की महिला कर्मचारी की शिकायत पर निदेशक सहित चार को समन जारी किया है।

विज्ञापन



अदालत ने छेड़छाड़ के मामले में सेक्टर-17 ई स्थित कंडी वाटर शेड डिजाइन डायरेक्टोरेट कार्यालय के निदेशक संजीव सुरी, हेड ड्राफ्टमैन कुलदीप सिंह, ड्राफ्टमैन वरिंद्र कुमार भाटिया और सेवादार बहादुर सिंह को समन जारी किया है।

अदालत ने चारों को 7 फरवरी को जवाब देने को कहा है। महिला ने चारों पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में इस साल अप्रैल में अर्जी दाखिल की थी।

अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को समन जारी किया है। अर्जी में महिला कर्मचारी ने कहा था कि वह 2011 में मोहाली के सिचाई विभाग में तैनात थी।

उसने विभाग में भ्रष्टाचार का विरोध किया था। इस कारण उसे परेशान करने के लिए कई बार एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस में तबादला किया गया।

महिला का आरोप है कि ये सभी ट्रांसफर आर्डर सजा के तौर पर किए गए थे। 30 जुलाई 2012 को महिला का ट्रांसफर चंडीगढ़ सेक्टर-17 कार्यालय में किए गया।

2 अगस्त को महिला जब ज्वाइन करने के लिए हेड ड्राफ्टमैन कुलदीप सिंह से मिली तो डायरेक्टर संजीव सूरी ने ज्वाइनिंग की अनुमति नहीं दी।

महिला 6, 7 और 8 अगस्त को लगातार तीन दिन कार्यालय में गई, लेकिन उसकी ज्वाइनिंग नहीं कराई गई। हार कर महिला ने अधिकारियों से ज्वाइनिंग न कराने का कारण पूछा तो डायरेक्टर उससे धमकाया और गलत व्यवहार किया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 8 अगस्त को उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। उसने सेक्टर-17 पुलिस थाना और एसएसपी को 16 अगस्त को मामले की शिकायत, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कर्मचारी ने 19 मार्च 2013 को आईजी को भी शिकायत दी थी। महिला कर्मचारी के वकील एसएम त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने आरोपियों के खिलाफ 7 फरवरी के लिए समन जारी करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed