फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation, boys threatened to 7th class girl student in chandigarh

मनचलों की हिमाकत देखिए, 7वीं की छात्रा को धमकी- अकेली मिली तो उठा ले जाएंगे

Mon, 28 May 2018 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 May 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
molestation, boys threatened to 7th class girl student in chandigarh
molestation
7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने और अगली बार अकेले मिलने पर उसे उठा ले जाने की धमकी देने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-24 पुलिस पुलिस ने 14 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 341, 506, 34 और पॉक्सो एक्ट 8 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ ज्ञानी, अंकुश और कृष्ण को शाम को गिरफ्तार कर लिया है। विशाल के खिलाफ हत्या समेत दो मामले पहले से दर्ज हैं। हत्या का मामला उस वक्त दर्ज हुआ था, जब वह नाबालिग था। मामले के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी छात्रा शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आ रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान स्कूल के पास ही बीच सड़क स्कूटी में सवार तीन युवक उसके पास आए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो विशाल ने उसे अगली बार अकेले मिलने पर उठा ले जाने की धमकी दी। इस पर छात्रा डर गई और किसी तरह वहां से भाग गई। घर आने के बाद उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने एक दिन पहले हुई वारदात के डर से शनिवार को उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। उसकी मां ने कारण पूछा तो वह आनाकानी करने लगी। बाद में उसने मां को एक दिन पहले हुई वारदात के बारे में जानकारी दी। इस पर मां ने सेक्टर-24 पुलिस चौकी पहुंच मामले की शिकायत दी।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल, अंकुश और कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के धारा 164 के बयान भी दर्ज करवा दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed