फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation and attempt to rape with minor girl

घर में नाबालिग को अकेली देख वहशी युवक घुसा और...

Mon, 05 Oct 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 05 Oct 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
molestation and attempt to rape with minor girl

एक युवक ने नाबालिग को घर में अकेली देख उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। घटना का पता उस समय चला जब पीड़िता की मां घर आई।

विज्ञापन


उसे देख युवक वहां से फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर बलराज उर्फ लाडी के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित की मां ने कहा कि उसका पति विदेश में रहता है, जबकि वह अपनी दोनों बेटियों के साथ यहां रहती है। रविवार को वह अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ किसी की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से उसकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी उसे घर में अकेली देख कर घुस आया और उसकी बेटी को छत पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। इसी दौरान वह घर पहुंची तो बेटी कमरे में नहीं थी।

वह उसे ढूंढते हुए छत पर गई तो आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


 एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed