फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molest by school bus driver, class 10th student commit suicide

बस ड्राइवर की छेड़छाड़ से आहत छात्रा का खौफनाक कदम

Thu, 01 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 01 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
molest by school bus driver, class 10th student commit suicide

आते-जाते स्कूल बस में ड्राइवर छेड़छाड़ किया करता था। परेशान होकर दसवीं की छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी स्कूल बस परिचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं स्कूल संचालक ने आरोपी बस परिचालक को पहले ही स्कूल से निकाल दिया है।

न्यू मायापुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी (15) वर्षीय बेटी आईटीआई के नजदीक स्थित निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह स्कूल बस से स्कूल आती-जाती थी। आरोप है कि स्कूल बस का परिचालक गुरुद्वारा वाली गली निवासी युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उनकी बेटी ने इसकी सूचना उन्हें दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल संचालकों से की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्कूल संचालक ने आरोपी बस परिचालक को स्कूल से निकाल दिया था। जिससे गुस्से में आकर आरोपी युवक उनके घर पर पहुंच गया और उसकी बेटी को भला बुरा बोलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उनके घर से चला गया। सोमवार को जब बेटी स्कूल में गई तो आरोपी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उससे अपशब्द कहे। इससे तंग आकर बेटी ने स्कूल से आने के बाद अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार

molest by school bus driver, class 10th student commit suicide

सोमवार देर शाम जब छात्रा के परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने लड़की को आवाज लगाई। मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब उन्होंने बेटी के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव कमरे में रोशनदान पर बने फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके आसपास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पहले कार्रवाई हो जाती तो शायद बच जाती छात्रा
मामले में जहां परिजनों ने ढील बरती, वहीं स्कूल प्रशासन ने भी लापरवाही बरती। छेड़छाड़ के बाद भी स्कूल प्रशासन ने केवल आरोपी युवक को स्कूल से बाहर निकाला। जबकि आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर उस पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

यदि स्कूल प्रशासन या परिजन पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत देते तो आरोपी पुलिस गिरफ्त में होता और छात्रा के साथ दोबारा छेड़छाड़ करने की हरकत तक न करता और छात्रा तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम न उठाती।

इंस्पेक्टर दयालचंद, एसएचओ, थाना फर्कपुर ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी बस परिचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed