{"_id":"59c62c0a4f1c1b30688b6074","slug":"mohali-senior-journalist-kj-singh-and-his-mother-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या, SIT करेगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली: वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या, SIT करेगी जांच
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 23 Sep 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी लंकेश और शांतनु भौमिक के बाद एक वरिष्ठ पत्रकार और उनकी मां की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए केस की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
वारदात पंजाब के मोहाली में अंजाम दी गई। वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर के शव उनके घर मोहाली फेज-3, बी-2 से मिले। इस तरह पत्रकार और उसकी मां की हत्या किए जाने से लोग दहशत में हैं।
पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस विभाग के सभी आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। एसएसपी कुलदीप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में गले पर जख्म के निशान मिले हैं। उनकी एक गाड़ी गायब मिली है। घर से कीमती सामान भी गायब है। केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। उनकी मां 92 वर्ष की थीं।