{"_id":"5f1abe5e05baa54521533be5","slug":"mohali-news-in-hindi-punjab-police-caught-four-gangsters-from-kharar-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: खरड़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, जॉन बुट्टर घायल, चार अन्य बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: खरड़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, जॉन बुट्टर घायल, चार अन्य बदमाश गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2020 04:34 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़

Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से सिरदर्द बने गैंगस्टर जॉन बुट्टर शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खरड़ की एक रिहायशी सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोचा है। गैंगस्टरों से हुई मुठभेड़ में करीब पांच राउंड हुई फायरिंग में जॉन बुट्टर घायल हो गया, उसकी बायीं टांग में गोली लगी है और उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर नवदीप सिंह नवी उर्फ जॉन बुट्टर के साथ उसके साथियों की पहचान कुलविंदर सिंह, परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा सभी निवासी गांव बुट्टर कलां मोगा, अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
पुलिस का यह ऑपरेशन ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट, मोहाली और जगराओं पुलिस ने ज्वाइंट रूप में चलाया था। पकड़े गए गैंगस्टरों से हथियार भी बरामद किए गए हैं और इनके खिलाफ सदर थाना खरड़ में आर्म्स एक्ट और सरकारी मुलाजिम पर हमला करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस ऑपरेशन को एआईजी गुरमीत सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने कामयाब बनाया है। चौहान ने बताया कि इस ऑपरेशन में कोई पुलिस मुलाजिम घायल नहीं हुआ है। इन आरोपियों से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर जॉन बुट्टर अपने साथियों के साथ खरड़ के सेक्टर-125 स्थित अमन होम्स में रह रहा है। एआईजी की अगुवाई में सिविल ड्रेस में पुलिस की टीम ने दोपहर 2 बजे पूरी सोसायटी को घेर लिया था। एआईजी चौहान ने बताया कि जब पुलिस की टीम फर्स्ट फ्लोर पर स्थित फ्लैट के बाहर पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था। उनकी टीम ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा कि हाथ ऊपर करके बाहर आ जाओ। लेकिन उन्होंने फिर भी दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
इस पर पुलिस मुलाजिमों ने जब दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बुट्टर की टांग में लग गई। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में जाकर आरोपियों को दबोच लिया। एंबुलेंस से जॉन बुट्टर को पहले खरड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां से हालत गंभीर बताते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।

यह हथियार हुए बरामद
घायल को ले जाती पुलिस।
पुलिस को गैंगस्टरों से 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 बोर, एक 32 बोर और दो .315 बोर की पिस्टल और अलग-अलग कैलिबर के 20 कारतूस बरामद हुए हैं। गैंगस्टर जॉन बुट्टर पर हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती और जबरन वसूली के 18 से अधिक केस अलग-अलग थानों मेें दर्ज हैं। इसमें पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है कि वह 2012 से पीओ चल रहा था और शुक्रवार को मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ कीता की हत्या का मुख्य आरोपी है।
गैंगस्टरों का आपराधिक रिकॉर्ड
जॉन बुट्टर काफी शातिर था। लेकिन उसके साथी भी कम नहीं थे। पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा गैंगस्टर कुलदीप सिंह की हत्या के मामले में वांटेड था, इसमें जॉन बुट्टर भी शामिल था। अमरीक सिंह पर मादक पदार्थ और शराब की तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसी तरह, अमृतपाल सिंह पर भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
11 दिन पहले किराए पर रहने लगे थे खरड़ में
जिस फ्लैट में गैंगस्टर रह रहे थे उसके मालिक हरचरण सिंह ने बताया कि वह सन्नी एनक्लेव खरड़ में रहते हैं। उन्होंने यह फ्लैट 11 दिन पहले ही किराये पर दिया था। टू-लेट सर्विस का काम करने वाला मनी शर्मा उनके पास कुछ लोगों को लेकर आया था। इसके बाद फ्लैट में तीन लोग रहने लगे थे। लेकिन शुक्रवार को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को 100 नंबर पर फोन करके जानकारी दी। टू-लेट सर्विस देने वाले मनी शर्मा ने बताया कि उसके पास इन तीन लोगों को प्रियंका नाम की लड़की लेकर आई थी।

फ्लैट मालिक को बताया था- फिल्म शूटिंग के लिए मुहैया करवाते हैं गाड़ियां
हरचरण सिंह ने बताया कि युवकों ने फ्लैट किराये पर लेते समय बताया था कि वह फिल्मों में शूटिंग के लिए गाड़ियां किराये पर देने का काम करते हैं और वह समराला के रहने वाले हैं। तीनों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए आधार कार्ड लेकर फार्म भी भरे थे और फार्म पर चिपकाने को उनकी फोटो लेने के लिए वह पिछले दो तीन दिन से आ रहा था, लेकिन दोनों बार फ्लैट बंद मिला था।
रात को निकलते थे गाड़ियां लेकर
अमन होम्ज निवासी जौली और कई अन्य निवासियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही यह युवक यहां आए थे और इनके पास दो-तीन गाड़ियां भी थी। यह युवक दिन भर फ्लैट में रहते थे और रात को गाड़ियों से निकलते थे और सुबह आते थे।
खेतों के पास का फ्लैट चुना था
अमन होम्स के जिस हिस्से में यह फ्लैट था। वह मेन रोड से पीछे हटकर है। उधर जाने के लिए 16 फुट की तंग और कच्ची सड़क है। इसके दोनों ओर घास खड़ी है। इस फ्लैट की लोकेशन ऐसी है कि उधर कोई जाना ही नहीं चाहेगा। इस फ्लैट के साथ ही खेतों में मक्की की ऊंची फसल खड़ी है, जिससे पुलिस रेड पड़ने पर आसानी से छुपकर खेतों की ओर भागा जा सकता है।
गैंगस्टर कीता की हत्या में मुख्य आरोपी है बुट्टर
जान बुट्टर गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ कीता की हत्या का मुख्य आरोपी है। वह पिछले आठ साल से पीओ चल रहा था। पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जॉन बुट्टर पर हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती और जबरन वसूली के 18 से अधिक केस राज्य के अलग-अलग थानों मेें दर्ज हैं।
पुलिस को गैंगस्टरों के पास से 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 बोर, एक 32 बोर और दो .315 बोर की पिस्टल और अलग-अलग कैलिबर के 20 कारतूस बरामद हुए हैं। जान बुट्टर के साथ गिरफ्तार दूसरे बदमाश भी कम नहीं थे। गैंगस्टर कुलदीप सिंह की हत्या के मामले में बुट्टर के साथ ही पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा भी वाटेंड था। अमरीक सिंह पर मादक पदार्थ और शराब की तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसी तरह, अमृतपाल सिंह पर भी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।