फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali indus hospital doctor yashumati murder case

यशुमति मर्डर केसः क्लीनिक संचालक डॉक्टर पर केस दर्ज

Fri, 12 Feb 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 12 Feb 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
mohali indus hospital doctor yashumati murder case

मोहाली पुलिस ने इंडस अस्पताल की डॉक्टर यशुमति की मौत के मामले में खरड़ में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना फेज-1 पुलिस ने यह कार्रवाई प्रधानमंत्री ऑफिस के दखल के बाद की है। आरोपी डॉक्टर नीतीश कुमार सेक्टर-71 का रहने वाला है। वह यशुमति का दोस्त बताया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना फेज-1 के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने नीतिश के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, आठ जून 2015 को संदिग्ध परिस्थितियों में यशुमति की मौत हो गई थी। परिजनों ने उस समय हत्या का संदेह जताया था।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि जब उन्हें फेज-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव दिखाया गया तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। बाजू पर नीले रंग का निशान था। जबकि होठ नीले पड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने विसरा जांच के लिए दो लैबों में भेज दी थी। जबकि पुलिस ने यशुमति की फोन कॉल, व्हाट्सएप डिटेल खंगालना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उस समय पुलिस ने किसी पर केस दर्ज नहीं किया था। काफी समय तक पुलिस इस मामले को हलके में लेती रही। हालांकि, जिन लोगों पर उसके परिजनों ने संदेह जताया था पुलिस ने उनसे पूछताछ की। लेकिन मामला ठंडा पड़ता देख हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गांव सेरला खाबू की रहने वाली डॉ. यशुमति के पिता मोरध्वज शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी।

उन्होंने बेटी की हत्या का संदेह जताया था। साथ ही हत्या को दर्शाते हुए 13 कारण बताए थे। इसके बाद जब प्रधानमंत्री आफिस से पंजाब डीजीपी से केस की रिपोर्ट मांगी गई तो इस मामले में तेजी आई। इसी बीच जांच रिपोर्ट और डॉ. यशुमति के फोन कॉल और व्हाट्सएप से जो चीजें सामने आई हैं, उसके आधार पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि डॉ. नीतिश और यशुमति दोनों दोस्त थे। पांच जून को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जो व्हाट्सएप और कॉल डिटेल पाई गई हैं, उस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या कहते हैं एसएसपी

पुलिस मामले को शुरू से ही गंभीरता से ले रही थी। हम फोरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब रिपोर्ट भी आ गई है। इसके अलावा परिवार ने जो संदेह जताया था उन तथ्यों को भी देखा गया है। अंत में यशुमति और आरोपी से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर एसएसपी मोहाली

पिता बोले बेटी को इंसाफ दिलाकर ही दम लूंगा
यशुमति के पिता डॉ. मोरध्वज शास्त्री ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को बेटों की तरह पाला था। उन्हें अपनी बेटी से कई उम्मीदें थीं। लेकिन बेटी की मौत से परिवार की सारी खुशियां खत्म हो गई हैं। अब उनका एक ही लक्ष्य है बेटी को इंसाफ दिलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed