फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Crime News: Two suicide cases in Mohali of Punjab

मोहाली में दो लोगों ने की खुदकुशी, नवविवाहिता फंदे से झूली, अवसाद में बुजुर्ग ने भी जान दी

Thu, 03 Dec 2020 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mohali Crime News: Two suicide cases in Mohali of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में बुधवार को आत्महत्या के दो मामलों से सनसनी फैल गई। पहला मामला में फेज-11 में पति के साथ किराए के मकान में रह रही एक नवविवाहिता ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस महिला की महीना पहले ही शादी हुई थी। मृतका की पहचान प्रियंका राणा निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रियंका और उसका पति फेज-11 में किराए के मकान में रहते थे। प्रियंका का पति बुधवार सुबह अपनी ड्यूटी पर गया था। जब वह शाम को घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने काफी देर तक दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बुलाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा महिला फंदे से लटक रही थी। इसके बाद पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया। महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी एक महीना पहले ही शादी हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही पत्नी को लेकर यहां आया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके यहां आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी की वजह से अवसाद में चल रहे बुजुर्ग ने की आत्महत्या
बीमारी की वजह से अवसाद में चल रहे एक 74 साल के बुजुर्ग ने बुधवार को फेज-7 में अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्वराज कंपनी से सेवानिवृत थे। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा-174 की कार्रवाई की है। मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि बुजुर्ग सर्वाइकल की बीमारी से पीड़ित था। इसका वह इलाज भी करवा रहा था। लेकिन बीमारी के कारण अवसाद में रहता था। 


बुधवार को वह किसी को बताए बगैर अपने घर की छत पर गए और वहां पर लोहे की सीढ़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही इस बारे में घरवालों को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed