फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Crime, crime in mohali, Fraud Certificates

जाली सर्टिफिकेट से सेना और पनबस में हासिल की नौकरी, ऐसे खुली पोल

Sun, 01 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 01 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mohali Crime, crime in mohali, Fraud Certificates
arrest - फोटो : demo
जाली सर्टिफिकेट से सेना और पनबस में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। ये खुलासा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा उक्त लोगों के सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन से हुआ है। बोर्ड ने इस संबंध में दोनों विभागों को सूचित कर दिया है। साथ ही उक्त लोगों को ब्लैकलिस्ट क़र दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवंबर में सेना भर्ती बोर्ड लुधियाना और पनबस से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पीएसईबी के पास भेजे गए थे। इस दौरान जांच में तीन सर्टिफिकेट जाली पाए गए। एक सर्टिफिकेट में टेंपरिंग की गई थी। जिस सर्टिफिकेट में टेंपरिंग की गई थी, वह 1992 का था। जबकि उसे 1994 किया गया था। इसी तरह सेना से आया 10वीं का सर्टिफिकेट भी जांच में जाली पाया गया। बोर्ड द्वारा इन सर्टिफिकेट को जारी नहीं किया गया था। इसी तरह पनबस की तरफ से भेजा गया एक सर्टिफिकेट भी जाली पाया गया। यह 1988 में जारी किया था। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने अपनी रिपोर्ट उक्त विभागों को भेज दी है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन


60 से अधिक जाली सर्टिफिकेट पकड़े
इससे पहले बोर्ड द्वारा एक साल में करीब 60 जाली सर्टिफिकेट पकड़े गए थे। इनमें पंजाब पुलिस, सेना, रेलवे, पटियाला यूनिवर्सिटी, निकाय विभाग समेत कई विभाग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मटौर पुलिस ने भी पकड़ा था गिरोह
इससे पहले मटौर थाने की पुलिस ने भी जाली सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह काबू किया था। गिरोह से बोर्ड ने सैकड़ों सर्टिफिकेट पकड़े थे। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed