फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali, Baljinder Kaur Arrested By Police

सोशल मीडिया पर वीडियो से हंसाने वाली 'मिसेज संधू' गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 23 Aug 2019 05:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Mohali, Baljinder Kaur Arrested By Police
मिसेज संधू यानी बलजिंदर कौर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बना कर लोगों में प्रसिद्ध हुए मिस्टर एंड मिसेज संधू उस समय मुसीबत में फंस गए। जब पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप मिसेज संधू यानी बलजिंदर कौर निवासी लुधियाना को दो केसों में गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


उसे गुरुवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसका एक दिन के रिमांड भेज दिया। यह सारी कार्रवाई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की है। ईओ विंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि हमने ठगी के दो केसों बलजिन्द्र कौर निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया है। डयूटी मजिस्ट्रेट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रिमांड के दौरान उससे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला बलजिंदर कौर अपने पति के साथ मिलकर सेक्टर 70 में ‘परोपर-वे इमीग्रेशन’ नाम से कंपनी चलाती थी। जिला मोगा निवासी टेक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए बलजिंदर को 4 लाख 85 हजार रुपये दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला नवांशहर निवासी महिला सुरिन्द्र कौर ने बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए 2 लाख 85 हजार रुपये दिए। दोनों मामलों में लड़कों को विदेश नहीं भेजा गया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस स्टेशन मटौर में 1 दिसंबर 2018 को उक्त केस दर्ज किया गया था। 

बता दें कि पुलिस स्टेशन मटौर में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर ठगी के उक्त दोनों केसों में आरोपी महिला बलजिंदर कौर के पति एकम संधू व उनके एक कर्मचारी अमित कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वे इस समय जमानत पर चल रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी बलजिन्द्र कौर को जैसे ही गिरफ्तार किया तो उसे पता चल गया कि अब उसे जेल जाना पड़ सकता है। जेल जाने के डर से उसने मौके पर नवांशहर निवासी शिकायतकर्ता सुरिन्द्र कौर के पैसे वापिस करने की बात पुलिस को कहकर उसे पैसे वापस कर दिए। इस दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट ने उसे एक केस में जमानत दे दी लेकिन टेक सिंह वाले केस में एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed