{"_id":"59a6b37c4f1c1b4c738b46e0","slug":"moga-girl-rape-by-two-boys-captured-video-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर फांसा, इज्जत लूटी और बना लिया वीडियो, दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर फांसा, इज्जत लूटी और बना लिया वीडियो, दो के खिलाफ केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने 12वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर फंसाया, फिर उसके साथ दुराचार किया और वीडियो बना ली। अब वे उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। घटना पंजाब के मोगा की है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने एक निजी स्कूल की 12वीं की छात्रा से दुराचार के आरोप में तलवंडी भाई के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसको शादी करने का झांसा दिया।
ब्लैकमेल करने के लिए उसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपियों ने लाखों के गहने और नकदी हड़प ली है। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई राज कौर ने बताया कि आरोपी गैरी बराड़ और लवप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने आरोप लगाया कि गैरी ने अमीर परिवार से संबंधित होने का दावा कर पीड़िता को विवाह का झांसा दे अपने जाल में फंसा लिया।
उन्होंने छात्रा को उसके जन्मदिन पर स्थानीय एक होटल में पार्टी दी और कोल्ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। बेहोश होने पर आरोपी छात्रा को गाड़ी में बैठाकर जीरा रोड पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां गैरी बराड़ ने उससे दुराचार किया और दूसरे आरोपी लवप्रीत सिंह ने वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी के पास यह बात न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की आड़ में पीड़िता को आरोपी कई माह तक ब्लैकमेल करते रहे। उन्होंने उससे लाखों गहने व नकदी भी हड़पी ली। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने घर से गहने चोरी कर आरोपियों को दिए थे, जो सराफा बाजार में बेच दिए गए थे।