फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile thief jumped from first floor in court complex in Ambala

Ambala News: कोर्ट कॉम्पलेक्स से भागने लगा मोबाइल चोर, पहली मंजिल से कूदा, पुलिस ने गिरते ही दबोचा

Thu, 29 Jun 2023 05:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी के टांग व सिर पर चोट आई है। चोर को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लेकर चोरी के मोबाइलों की बरामदगी करनी थी। उससे पहले ही वह भागने के प्रयास में पहली मंजिल से कूद गया। ठीक होते ही दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Mobile thief jumped from first floor in court complex in Ambala
अस्पताल में भर्ती आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लालकुर्ती गुरुद्वारा साहिब से मोबाइल चोरी के मामले में पकड़े गए चोर ने गुरुवार को कोर्ट परिसर में पेशी से पहले ही भागने का प्रयास किया। मुलाजिमों के सामने ही लालकुर्ती निवासी आरोपी अमन उर्फ मोर ने पहली मंजिल से ही नीचे छलांग लगा दी। जैसे ही चोर कूदा तो कोर्ट परिसर में हलचल मच गई। पुलिस मुलाजिमों ने मुस्तैदी दिखा चोटिल आरोपी को गिरते ही दबोचा लिया। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे आनन-फानन अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। इस मामले में सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी के टांग व सिर पर चोट आई है। चोर को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लेकर चोरी के मोबाइलों की बरामदगी करनी थी। उससे पहले ही वह भागने के प्रयास में पहली मंजिल से कूद गया। ठीक होते ही दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब से 25 जून को उठाया था मोबाइल 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 25 जून को लालकुर्ती के गुरुद्वारा साहिब में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया था। जैसे ही पाठी कुलबीर सिंह को भनक लगी तो उन्होंने शिकायत दी थी। पड़ाव थाने में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। इसी बीच 28 जून को अमन उर्फ मोर लालकुर्ती में घुमता पाया गया था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से चोरी का मोबाइल बरामद नहीं हो सका था। गुरुवार को छावनी नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद मुलाजिम कोर्ट परिसर में लेकर पहुंचे थे तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। बताया जाता है कि आरोपी नशे का आदी है और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed