फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile businessman had created a drama of kidnapping himself in film style

बठिंडा: मोबाइल व्यापारी ने करवाया खुद का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में दोस्तों ने उठाया, ये वजह आई सामने

Mon, 16 May 2022 04:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 04:58 PM IST
सार

एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि पुलिस ने धीरज और एक आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Mobile businessman had created a drama of kidnapping himself in film style
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा के बरेटा निवासी व्यापारी धीरज गर्ग ने खुद को अपने दोस्तों से अगवा करवा लिया। पूरी घटना शनिवार देर शाम की है। इसके बाद पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने रविवार शाम को पूरे ड्रामे को बेनकाब किया। तलवंडी साबो इलाके से खुद अगवा होने वाले व्यापारी धीरज और आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुडे़ बाकी छह आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि धीरज गर्ग जो बरेटा का रहने वाला है और मानसा जिले के गांव रापुर में मोबाइल का व्यापार करता था। मोबाइल के व्यापार में धीरज पर लाखों का कर्ज चढ़ गया था, जिसे उतारने में वो असमर्थ था। लोगों को पैसे वापस न करने पडे़ं, इसके लिए धीरज ने खुद को अपने दोस्तों के जरिये अगवा करवाकर ड्रामा रचा। 
विज्ञापन


शनिवार को जब धीरज गर्ग अपने दोस्त कुलवंत सिंह के साथ गांव बहमन कौर सिंह से गुजर रहा था तो योजना के तहत धीरज के दोस्तों ने उसकी गाड़ी रोक ली और फिल्मी स्टाइल में कुलवंत के सामने ही उसे अगवा कर अपनी स्विफ्ट कार में ले गए। इसके बाद कुलवंत ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जे इलेनचेलियन ने पूरे मामले को ट्रेस करने के लिए सीआईए स्टाफ को जांच सौंप दी। सूत्रों ने बताया कि रविवार को सीआईए स्टाफ वन की टीम ने संदेह के आधार पर हरियाणा की मंडी कालांवाली में दबिश दी थी और मिले सुराग के अनुसार रविवार शाम को पुलिस टीम ने खुद अगवा हुए धीरज और आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 


प्राथमिक पुलिस पूछताछ में धीरज ने खुलासा किया कि उसने लोगों के काफी पैसे देने हैं, जो उसके पास नहीं हैं। इसलिए उसने खुद को अपने दोस्तों के जरिये अगवा करवाने का ड्रामा रचा था। पुलिस ने मोबाइल व्यापारी धीरज गर्ग समेत रछपाल सिंह और छह अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना तलवंडी साबो में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि पुलिस ने धीरज और एक आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed