{"_id":"4fb0534ee023e5d8cd7b7ec0eb9628f5","slug":"mobile-banking-fraud-with-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बैंकिग करते हैं तो ये जान लें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल बैंकिग करते हैं तो ये जान लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-36 पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख 43 हजार रुपये की ठगी का मामला रविवार को दर्ज किया है।
विज्ञापन
मानसा (पंजाब) के रहने वाले शिकायतकर्ता युवक सुखनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका मोबाइल लेकर नेट बैंकिंग की मदद से उसके खाते में जमा राशि निकलवाई है। उसके साथ यह वारदात 29 जनवरी को सेक्टर-43 के रिओ होटल में हुई है।
सुखनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने मानसा में एक पैम्फलेट वाला विज्ञापन देखा था। इसमें विदेश भेजने का ऑफर दिया था।
आरोपी ने उसे चंडीगढ़ में सेक्टर-43 के होटल में आने के लिए कहा। यहां आरोपी ने उसका मोबाइल फोन धोखे से ले लिया। उसके बाद आरोपी ने उसका फोन लौटाया और चला गया। इसके डेढ़ घंटे बाद बैंक के खाते से उसकी राशि गायब हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन