{"_id":"b804031561b6ce569d1e868ef29ee5db","slug":"mnclon-beating-by-womens-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों को महंगा पड़ गया ननद और भाभी को छेड़ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों को महंगा पड़ गया ननद और भाभी को छेड़ना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Mar 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
अंधेरे का फायदा उठाकर भाभी और ननद के साथ छेड़छाड़ करना कार सवार दो युवकों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
दोनों महिलाओं ने दोनों युवकों को जमकर धुना और कार के शीशे भी तोड़ डाले। पिटाई करने के बाद दोनों मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया।
सेक्टर 3 थाना पुलिस ने कांसल के रुपिंदर सिंह और सेक्टर 18 के निखिल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। कैंबवाला रोड पर एक महिला अपनी ननद के साथ जा रही थी। इतने में कार सवार दो युवक आए और कमेंट्स करने लगे।
महिलाओं ने दोनों को नजर अंदाज किया, लेकिन युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा और छेड़छाड़ करने लगे।
महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और कार सवार युवकों की गाड़ी का शीशा तोड़कर उनकी जमकर पिटाई की और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।