फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Missing girl student's dead body found from canal in Haryana

लापता छात्रा का कत्ल, हरियाणा में नहर में मिला शव, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 01 Jun 2019 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Missing girl student's dead body found from canal in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

पटियाला के गांव बख्शीवाला की पिछले कई दिनों से लापता 19 साल की बीए छात्रा अमनदीप कौर का कत्ल हो गया है और उसका शव हरियाणा में जनसुई नहर से बरामद हुआ है। पुलिस की ढीली कार्रवाई से गुस्साए परिवार वालों ने छात्रा का शव रखकर नाभा रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन


गुस्से को देखते हुए सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी ने आरोपी युवक हरदीप सिंह निवासी गांव हल्ला के खिलाफ कत्ल के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने बताया कि अमनदीप कौर (19) निवासी गांव बख्शीवाला नाभा के सरकारी रिपुदमन कॉलेज में बीए भाग दूसरा की छात्रा थी। 
विज्ञापन


बीती 15 मई को वह अचानक लापता हो गई थी। परिवार वालों ने पीआरटीसी बस के ड्राइवर हरदीप सिंह निवासी गांव हल्ला पर उनकी लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले में चौकी में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इतने दिनों से लड़की को तलाश ही कर रही थी। इसी बीच हरियाणा में जनसुई नहर से अमनदीप कौर की लाश बरामद हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने पुलिस पर मामले में ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए लाश को नाभा रोड पर रखकर जाम लगा दिया और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने आरोपी को पकड़ा नहीं। यही नहीं पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए उनसे गाड़ियों में पेट्रोल डलवाने को पैसों की मांग की। आरोपी ने ही उनकी लड़की को मार कर नहर में फेंका है। लेकिन पुलिस पर्चा दर्ज नहीं कर रही है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया। 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी के परिवार का कोई और सदस्य भी संलिप्त पाया गया तो उसका नाम भी एफआईआर में दर्ज किया जाएगा। उधर सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने छात्रा के परिवार वालों की ओर से लगाए आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed