{"_id":"5cdef123bdec2207132d6877","slug":"misdeeds-with-teenager-in-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
Sat, 18 May 2019 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
एक 13 साल की किशोरी से तीन युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को शराब पिलाने का भी प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने तीनों युवकों पर अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी मंगलवार रात करीब 8 बजे घर का कुछ सामान लेने बाजार गई थी। लेकिन वह पूरी रात वापस नहीं आई। परिजन उसे रात भर तलाशते रहे, पर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बुधवार को वह एक पड़ोसी के मार्फत मिल गई। उसने बताया कि रात को एक युवक उसे स्कूटर पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और तीनों युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर रमनदीप ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन