फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in yamunanagar district of Haryana

हरियाणा में सामूहिक दुष्कर्म : महिला को सवा साल तक बंधक बना तीन युवकों ने की दरिंदगी, ऐसे चंगुल से छूटी

Mon, 19 Apr 2021 08:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 08:44 PM IST
सार

आरोपी उसे सवा साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर मां के घर पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Misdeed with woman in yamunanagar district of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में नगर निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक ने गांव की महिला को जगाधरी बुलाया। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने भाई व एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे सवा साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर मां के घर पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन


एक गांव की महिला ने जगाधरी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जनवरी 2020 में आरोपी अशोक ने उसे नगर निगम में नौकरी लगवाने की बात कहकर शहर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वह आरोपी अशोक कुमार का भाई कर्मवीर सिंह व करनाल के इंद्री निवासी देशराज पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोपी 14 अप्रैल को बाहर गए थे। वह मौका पाकर उनके चंगुल से निगल गई। जगाधरी बस स्टैंड आकर उसने अपनी मां को फोन किया। उसकी मां जगाधरी पहुंची और उसे अपने साथ लेकर गई। उसने मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी अशोक, उसके भाई कर्मवीर सिंह व देशराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया। एएसआई पूनम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed