सोनीपत में महिला का अपहरण कर कैंटर में सामूहिक दुष्कर्म, ढाबे से खाना खाकर लौट रही थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल के पास हाईवे से एक महिला का कैंटर में अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी मुरथल के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला पति के साथ ढाबे पर खाना खाकर तड़के अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल खत्म होने के चलते वह पैदल चल रही थी। मुरथल थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरथल थाना पुलिस को 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है और फिलहाल मुरथल थाना क्षेत्र में रहती है। वह अपने पति और बच्ची के साथ खाना खाने के लिए मुरथल स्थित ढाबे पर गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे वह पति और बच्ची के साथ खाना खाकर घर की तरफ लौट रही थी।
इसी दौरान उसके पति की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिस पर वे सड़क पर पैदल चलने लगे। उसका पति और बच्ची थोड़ा आगे निकल गए। इसी बीच एक कैंटर सवार तीन युवक उसके पास आए और उन्होंने उसे जबरन कैंटर में डाल लिया। वे उसे बहालगढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में जाने के बाद आरोपियों ने कैंटर के अंदर ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी उसे मुरथल के पास फेंककर फरार हो गए।
उसके पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। महिला ने कैंटर का नंबर भी पुलिस को बताया। महिला ने बताया कि तीनों युवक आपस में एक दूसरे को विजय, सोनू और सुमेर के नाम से पुकार रहे थे। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मनीषा की टीम ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव शीला खेड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उसके दोस्तों के बारे में पता लगाया जा सके।
कैंटर का आगे का शीशा भी हुआ क्षतिग्रस्त
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों से बचने के लिए उसने उनकी गाड़ी के शीशे को लात मारी थी। जिससे शीशे में दरार भी आ गई। हालांकि वह टूटकर नहीं गिरा। बाद में आरोपी उसे फेंककर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी के साथियों का लगाया जा रहा पता
महिला ने कैंटर में अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही उसके दो साथियों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनीषा, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।