फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in Punjab's Ludhiana

महिला के साथ पांच लोगों ने ऑटो में किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुए फरार

Wed, 12 Feb 2020 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with woman in Punjab's Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

लुधियाना में किराए का कमरा ढूंढने आई एक महिला के साथ ऑटो चालक बिचौलिएं ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिन पहले हुई इस घटना के बाद जब महिला होश में आई तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की हालत ठीक नहीं थी। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर ऑटो चालक राजू, उसके साथी राम नारायण और तीन अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से इजाजत लेने के बाद महिला की निशानदेही पर आरोपी राम नारायण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बाकी आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राम नारायण को अदालत में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा दिया है और स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कूमकलां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला किराए पर मकान ढूंढ रही थी। वह कमरा ढूंढते हुए एक गांव पहुंच गई। उसे कमरा पसंद आ गया तो वह गांव में स्थित एक ढाबे पर गई, जहां उसे एक महिला मिली। जिसने उसे कहा कि कमरा किराए पर राजू दिलवा सकता है। 

9 फरवरी की सुबह महिला राजू से साहनेवाल चौक में मिली। राजू ने कमरे का किराया एडवांस में देने की बात की तो महिला ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है। इसके बाद आरोपी राजू उसे ऑटो में बैठाकर अपने साथ ले गया। कुछ दूरी पर चार आरोपी ऑटो में बैठ गए। आरोपी ऑटो मुंडिया इलाके की तरफ ले गए। 

आरोपियों ने सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया और उसके साथ ऑटो में ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला बेहोश हो गई। अगले दिन जब वह होश में आई तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर परमजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तो महिला की हालत सही नहीं थी। उन्होंने पहले उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और मंगलवार की शाम को उसकी निशानदेही पर आरोपी राम नारायण को गिरफ्तार कर लिया। बाकी के आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed