{"_id":"5d31c7db8ebc3e6cfd188f04","slug":"misdeed-with-woman-in-punjab-s-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाकः परिजनों पर था पुलिस की मुखबिरी का शक, घर से उठाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाकः परिजनों पर था पुलिस की मुखबिरी का शक, घर से उठाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 19 Jul 2019 08:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजपुर के थाना ममदोट के अंतर्गत एक गांव में तीन लोगों ने रात लगभग दस बजे एक महिला को घर से उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी। उसका पति कामकाज के सिलसिले में बाहर गया था। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता की ननद ने बताया कि उनके पड़ोसी नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए थे। आरोपियों को शक था कि उसके भाई ने पुलिस की मुखबिरी की है। इसी बात की रंजिश में 17 जुलाई की रात लगभग दस बजे आरोपी उसके भाई के घर में घुसे और उसकी भाभी को उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन